Breaking News

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि का बयान, सीजफायर के बाद होर्मुज पर रखा पक्ष     |   भारत ने पश्चिम एशिया सीजफायर का किया स्वागत, कहा- बातचीत जरूरी     |   ईरान-US वार्ता: इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से मिलेंगे ईरानी स्पीकर कलीबाफ     |   'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |  

Uttarakhand: देहरादून में बढ़ रही है 'देसी रेफ्रिजरेटर' की मांग, गर्मी बढ़ने का असर

गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसके साथ ही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल जोर पकड़ने लगा है। इन्हें अक्सर "देसी रेफ्रिजरेटर" कहा जाता है। गर्मी बढ़ने के साथ मिट्टी से बने बर्तनों की बिक्री तेज हो गई है। 

इस बार नए डिजाइन में तरह-तरह के मिट्टी के बर्तन मिल रहे हैं। इनमें स्टाइलिश कैम्पर और बोतलों से लेकर सजावटी घड़े तक शामिल हैं। इन्हें खरीदने के लिए खरीदार उमड़ रहे हैं। दुकानदारों के चेहरों पर खुशी भी है और चिंता की लकीरें भी। उनका कहना है कि बढ़ती मांग को पूरा करना भारी परेशानी है।

मिट्टी के बर्तन ना सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि आधुनिक बर्तनों के मुकाबले रसायन मुक्त और सुरक्षित भी हैं। लोगों का मानना है कि मिट्टी के बर्तन में रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है और रेफ्रिजरेटर में रखे पानी से ज्यादा सेहतमंद है। आने वाले समय में गर्मी और बढ़ेगी। ऐसे में मिट्टी के बर्तनों की मांग भी जोर पकड़ेगी और दुकानदारों को बढ़ती मांग पूरी करने के लिए ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।