Breaking News

दार्जिलिंग में भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कें, पर्यटक फंसे     |   लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयगराज में एक्शन, 86 गेस्टहाउस-होटल, बैंक्वेट हॉल का रजिस्ट्रेशन निरस्त     |   अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़, एक की मौत, 4 लापता     |   NEP 2020 के तहत क्लास-9 के पाठ्यक्रम में बदलाव, पढ़ाया जाएगा आपातकाल 1975-77 का विषय     |   दिल्ली: यमुना बाजार में O जोन क्षेत्र में अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 300 से ज्यादा घर होंगे ध्वस्त     |  

बागेश्वर में डीएम और विधायक ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा

बागेश्वर के जिलाधिकारी आशीष भटगांई और विधायक सुरेश गढ़िया ने कपकोट में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया है। मानसून में अतिवृष्टि से सड़क मार्ग, सार्वजनिक, निजी और सरकारी परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई और पीडब्ल्यूडी को निर्देश देते हुए कहा कि बंद सड़क मार्ग को सुचारू करने के लिए मजदूरों एवं मशीनों की संख्या बढ़ाकर तेजी से सड़क मार्ग को आवगामन के लिए सुचारू करें।

जिलाधिकारी ने कर्मी और हरसिंघाबगड़ सड़क मार्ग पर हुए भूस्खलन का निरीक्षण करते हुए अधिशासी अभियंताओं को बंद सड़क मार्ग को सुचारू करने के लिए समय निर्धारित कर दो दिन के भीतर सड़क मार्ग हर हाल में सुचारू करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के प्रभावी रोकथाम के लिए तात्कालिक व दीर्घकालिक प्लान बनाने के भी निर्देश दिए। कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की आवागमन की समस्याओं को देखते हुए सड़क मार्ग को खोलने के लिए बड़ी मशीनों को मंगाया गया है। ताकि मलबा को तेजी के साथ हटाया जा सके।