Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

डीएम देहरादून ने तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यालय में अनुपस्थित सभी कर्मचारियों के एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए। डीएम ने विभिन्न अनुभागों के निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आम जनता की सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

डीएम सविन बंसल ने कहा कि सरकार की योजनाएं आम जनता और जरूरतमंद लोगों के लिए है। ऐसे में किसी को भी कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाए। वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन और अन्य पेंशन योजनाओं को लेकर अक्सर लोगों की शिकायत सामने आती रही हैं।