Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

उत्तराखंड में जारी रहेगा ठंड का दौर, मैदानी और पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा और पाला पड़ने की संभावना

Uttarakhand: उत्तराखंड में ठंड और शुष्क मौसम का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते कुछ इलाकों में घना कोहरा और पाला पड़ने की चेतावनी दी है। आईएमडी के अनुसार पांच और छह जनवरी के आसपास राज्य के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में कम तापमान, कोहरे और पाले की वजह से पूरे उत्तराखंड में रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ सकता है।

वैज्ञानिक ने बताया, "अगले जो है चार-पांच दिनों में उत्तराखंड में ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। जो मैदानी क्षेत्र हैं उत्तराखंड के विशेषकर हरिद्वार, उधम सिंह नगर, जनपद और देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत के मैदानी क्षेत्रों हैं वहां पर अगले तीन-चार दिनों में जो है, घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिससे देखेंगे की इन क्षेत्रों में दिन के तापमान में जो है कमी रहेगी।"

आगे उन्होंने बताया, "पर्वती क्षेत्र हैं, उत्तराखंड के, वहां पर कहीं-कहीं जो है ग्राउंड फ्रॉस्ट मिलने की भी संभावना है अगले एक दो दिनों में। देखिए अभी जो है ज्यादातर स्थानों पर मौसम जो है शुष्क बना रहेगा। ये है कि पांच-छह तारीख में थोड़ा जो ऊंचे इलाके हैं उत्तराखंड के वहां पर हल्की जो है, बहुत हल्की बर्फबारी हो सकती है। लेकिन ज्यादातर स्थानों पर अगले चार-पांच दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।"