Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

CM पुष्कर सिंह धामी ने बिजली उपभोगताओं को दी सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा अपने जन्मदिन पर प्रदेश में कम बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात दी गई है,100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली का बिल 50% कम हो जाएगा, तो वहीं उच्च हिमालय क्षेत्र में 200 यूनिट तक खर्च करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली का बिल 50% कम हो जाएगा, यानी की सीधे तरीके से देखें तो जो उपभोक्ता कम बिजली खर्च करते हैं,उनका बिजली का बजट आधा होने वाला है।

प्रदेश की धामी सरकार के द्वारा कम बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को जहां राहत दी गई है, तो वहीं ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम का कहना है कि प्रदेश में करीब 11 लाख 40 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका बिजली का बिल इस योजना के बाद कम हो जाएगा। 260 करोड़ रुपये का बिजली का बिल ऐसे उपभोक्ताओं का आता है,जो कम बिजली खर्च करते है। ऐसे अगर साल भर का सरकार के द्वारा वहन किए जाने वाला बिल 1 करोड़ 30 हजार होगा। महीने के हिसाब से 10 से 12 करोड़ का वर्डन है।

वहीं इसको लेकर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। वहीे धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा की यह योजना गरीब कल्याण की सोच को आगे बढ़ाएगी और इस योजना से बहुत बड़ी रहत मिलेगी।