Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

सीएम धामी ने मंत्रियों संग लगाई झाड़ू

गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत उत्तराखंड की 13 जिला पंचायतों के लिए वेक्यूम बेस्ड क्लीनिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर सीएम ने रवाना किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई साथ ही उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। सीएम धामी ने मंत्रियों संग झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

सीएम धामी ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। समस्त प्रदेशवासियों से अपील है कि कूड़े को एक नियत स्थान पर ही एकत्रित करें और अपने गांव-शहर को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।