Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC सांसद मिताली बाग की कार पर आरामबाग के पास हमला हुआ     |   WB: ‘सरकारी नौकरी में बेटियों को प्राथमिकता मिलेगी’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   WB: ‘स्कूल-कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब बनेंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   ‘कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   बंगाल चुनाव: ‘TMC सिंडिकेट को हराना ही होगा’, बैरकपुर रैली में बोले पीएम मोदी     |  

उत्तराखंड: उधम सिंह नगर पहुंचे सीएम धामी, नारी शक्ति वंदन महोत्सव में की शिरकत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उधम सिंह नगर में नारी शक्ति वंदन महोत्सव में शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छोटी बच्चियों के पैर धोये और उन्हें सम्मानित किया। प्रदेश सरकारी की तरफ से ये कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। 

सीएम धामी ने कहा कि महिलाओं, माताओं ने अलग-अलग स्टॉल लगाए है। ये स्टॉल हमारे प्रधानमंत्री मोदी की ओर से दिए गए आत्मनिर्भर भारत के मंत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारी माताओं और बहनों को अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका मिला है।"

मुख्यमंत्री ने लोगों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम की याद दिलाई और कहा कि उत्तराखंड सरकार, महिलाओं के लिए विधानसभा में 30 प्रतिशत आरक्षण लेकर आई और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकार की ओर से लाई गई कई योजनाओं के बारे में भी बात की।