Breaking News

NEET UG परीक्षा तक सर्विस पर रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम     |   योग-डे के लिए 7 दिन कोलकाता का रेड रोड बंद... शुभेंदु सरकार के आदेश को HC में चुनौती, होगी सुनवाई     |   कानपुर में बॉयफ्रेंड के कहने पर पत्नी ने किया पति पर चाकू से हमला, अस्पताल में मौत     |   दिल्ली पहुंचे यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे, बोलें- मैं उद्धव के साथ हूं     |   महाराष्ट्र: लोकसभा स्पीकर के आवास पहुंच सकते हैं यूबीटी के बागी सांसद     |  

CM धामी ने शासकीय आवास पर जिलाधिकारियों के साथ की बैठक

सीएम धामी ने शासकीय आवास पर जिलाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें प्रदेश के विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित उत्तराखंड और इसके लिए विकसित जिले का होना आवश्यक है।

इसी लक्ष्य के तहत सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को तीव्र गति से लागू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के जल स्त्रोतों की सुरक्षा एवं स्वच्छता के लिए प्रत्येक जिले में अमृत सरोवरों, बावड़ी और नौलों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए साथ ही 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया जाए, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को प्रभावी रूप से लागू करते हुए बच्चों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारियों को रिचार्जिंग वेल को बढ़ावा देने एवं मानसून को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखने हेतु भी निर्देश दिए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10 वर्ष पूरे होने पर राज्य स्तर पर विशेष आयोजन कराए जाएं साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में ऑपरेशन सिंदूर पर निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएं, जिससे युवाओं में देशभक्ति और सैन्य पराक्रम की भावना जागृत हो।

इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने व भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064 से संबंधित जानकारी सभी सरकारी कार्यालयों में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए।