Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

सूचना भवन में सीएम धामी ने की मैराथन बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार कल्याण कोष की राशि को 5 करोड़ से बढ़कर 10 करोड़ करने की घोषणा की। रिंग रोड स्थित सूचना भवन में मुख्यमंत्री ने एक मैराथन बैठक की, इस बैठक में पत्रकारों के हित में कई निर्णय लिए गए साथ ही सरकार की योजनाओं को प्रचार प्रसार के माध्यम से किस तरह जन जन तक पहुंचाया जाए इसको लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में पत्रकारों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी।  साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया यानी फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर आदि को इन पैनल के करने के लिए भी योजना बनाई जाने की बात कही। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कई और भी घोषणाएं की। वही डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा की समीक्षा बैठक में विभाग के समक्ष क्या-क्या चुनौतियां हैं इनको लेकर के चर्चा की गई।