Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Nainital: सीतावनी में इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे पर्यटक, बनाया जा रहा 'इंटरप्रिटेशन सेंटर'

Uttarakhand: ब्रिटिश काल में ये जगह घोड़ों का अस्तबल हुआ करती थी। हालांकि अब यहां की तस्वीर बदली-बदली दिखेगी। ये जगह अब लोगों को सीखने और जानकारी हासिल करने की दुनिया में ले जाएगी। माना जाता है कि उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग के तहत आने वाले पर्यटन क्षेत्र सीतावनी में पौराणिक इतिहास हर तरफ बिखरा हुआ है।

वन विभाग इस जगह पर एक 'इंटरप्रिटेशन सेंटर' बना रहा है। प्रभागीय वन अधिकारी बताते हैं कि इस पहल से इलाके का समृद्ध पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व दुनिया के सामने आ सकेगा। मान्यता है कि भगवान राम की पत्नी माता सीता ने वनवास के दौरान कुछ वक्त यहां बिताया था इसीलिए इसे सीतावनी कहा जाता है। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का मानना ​​है कि नया सेंटर इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा।

वन विभाग को उम्मीद है कि इस पहल से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरूकता बढ़ेगी और इलाके के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।