Breaking News

दार्जिलिंग में भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कें, पर्यटक फंसे     |   लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयगराज में एक्शन, 86 गेस्टहाउस-होटल, बैंक्वेट हॉल का रजिस्ट्रेशन निरस्त     |   अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़, एक की मौत, 4 लापता     |   NEP 2020 के तहत क्लास-9 के पाठ्यक्रम में बदलाव, पढ़ाया जाएगा आपातकाल 1975-77 का विषय     |   दिल्ली: यमुना बाजार में O जोन क्षेत्र में अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 300 से ज्यादा घर होंगे ध्वस्त     |  

चमोली जिले में लगातार बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नंदप्रयाग और लाता के निकट मलवा आ जाने से अवरुद्ध चल रहा है। इसको खोलने का काम लगातार कायदाई संस्था के द्वारा किया जा रहा है । नंदप्रयाग में लगातार गिर रहे बोल्डर की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  वाहनों को फिलहाल नंदप्रयाग सैंकोट सड़क मार्ग से भेजा जा रहा है। जिले भर में 34 लिंक सड़क मार्ग अभी बंद चल रहे हैं।

गोपेश्वर-मंडल चोपता मोटर मार्ग किलोमीटर 34 में दीवार गिरने के कारण बड़े वाहनों के याता-यात हेतु अवरुद्ध व छोटे वाहनों के याता-यात हेतु खुला है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 107 B जोशीमठ- मलारी- नीति मोटर मार्ग लाता के निकट मलवा व बोल्डर आने के कारण यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है।