Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

BJP का सदस्यता अभियान जोरों पर

संगठन पर्व के मौके पर शुरू हुआ भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जोरों पर है, जिसके जरिए भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिला रहें है। वहीं भाजपा के सदस्यता अभियान के साथ ही उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने भी पार्टी की सदस्यता का अभियान चलाया है, जिस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का  सदस्यता अभियान बिना किसी शुल्क के किया जाता है और इस सदस्यता अभियान को पार्टी के सभी प्रकोष्ठ एक साथ मनाते हैं क्योंकि भाजपा संविधान में रखती विश्वास है और पार्टी भी संविधान केअनुसार ही चलती है।

पूरी पार्टी एक साथ पार्टी की गतिविधियां करती है। जबकि कांग्रेस का संविधान से कोई लेना-देना नहीं है, इसीलिए उनका एक प्रकोष्ठ क्या कर रहा है दूसरे प्रकोष्ठ को जानकारी नहीं होती वहीं उन्होंने कांग्रेस पर सदस्यता के बदले पैसे लेने का भी आरोप लगाया है।