Breaking News

योग की ऊर्जा से एक हुआ विश्व-पीएम मोदी     |   मेघालय: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 12वें योग दिवस पर किया योग     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में विशेष कार्यक्रम और जनभागीदारी अभियान     |   हैदराबाद में आज से TG20 क्रिकेट लीग का आगाज     |   पटना में आज JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मुहर संभव     |  

केदारनाथ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने शपथ ली, सीएम धामी भी रहे मौजूद

Dehradun: उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर पिछले हफ्ते हुए उप-चुनाव में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी की आशा नौटियाल ने शनिवार को विधायक पद की शपथ ली। राज्य विधानसभा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

पार्टी उम्मीदवार और प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कांग्रेस के मनोज रावत को 5,622 मतों से हराया। आशा नौटियाल ने तीसरी बार इस सीट पर जीत हासिल की है। वे 2002 और 2007 में भी केदारनाथ से राज्य विधानसभा के लिए चुनी गई थीं। 

ये लगातार दूसरी बार है जब कांग्रेस को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में मनोज रावत बीजेपी की शैला रानी रावत और निर्दलीय उम्मीदवार कुलदीप सिंह रावत के बाद तीसरे नंबर पर रहे थे।

बीजेपी विधायक शैला रानी रावत के जुलाई में निधन के कारण उप-चुनाव जरूरी हो गया था। केदारनाथ सीट पर 20 नवंबर को मतदान हुआ था और 57.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।