Breaking News

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |   तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |  

उत्तराखंड: पेपर लेस होगा विधानसभा का काम, नवंबर-दिसंबर में शीतकालीन सत्र से शुरू करने की तैयारी

Uttarakhand: नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) योजना के तहत इस वर्ष नवबंर-दिसंबर महीने में होने वाले शीतकालीन सत्र से ई-विधानसभा शुरू करने की तैयारी है। देहरादून विधानसभा भवन में ई-विधानसभा के लिए मरम्मत और नवीनीकरण के कार्य चल रहे हैं। इस माह सिविल कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। जिसके बाद आईटी सिस्टम का काम किया जाएगा। 

सभी विधायकों और विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों को साफ्टवेयर से संबंधित जानकारी के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्रालय सभी राज्यों की विधानसभाओं को ई-विधानसभा में परिवर्तित के लिए नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन योजना शुरू की है।

कई राज्यों में ई-विधानसभा शुरू हो गई है। लेकिन उत्तराखंड में अभी काम चल रहा है। पहले चरण में विधानसभा के मुख्य मंडप, सभागार कक्ष, नेता प्रतिपक्ष व दलीय नेताओं के कक्षों का नवीनीकरण कार्य किए जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 31 जुलाई तक सिविल कार्य पूरा करने के लिए समय सीमा तय की है। आगामी विधानसभा का मानसून सत्र भी होना है।