Breaking News

पाकिस्तान में ईरान से बातचीत अगले 2 दिनों में हो सकती है: ट्रंप     |   डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा मई में, बेटा एरिक और बहू लारा भी जाएंगे साथ     |   PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई 40 मिनट बात     |   छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट, 40 मजदूर घायल     |   पटना: राज्यपाल से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा     |  

उत्तराखंड में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बोलेरो

बीती देर रात सतपुली- दुधारखाल- रिखणीखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन रिखणीखाल उपतहसील के तहसीलदार का है। वाहन रिखणीखाल से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे ग्राम सिरवाना के समीप गहरी खाई में जा गिरा।

सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रिखणीखाल थाना प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कोटद्वार भेजा गया है। सड़क दुर्घटना का कारण ब्लाइंड मोड एवं संकरी सड़क होना बताया जा रहा है। बारिश के कारण सड़क पर गहरा कोहरा भी दुर्घटना का कारण हो सकता है।