Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

भारत-पाक तनाव के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, चार धाम समेत सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई

Uttarakhand: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद चार धाम यात्रा को देखते हुए पूरे उत्तराखंड में सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ा दिए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरिद्वार में अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियां तैनात की हैं। इनमें एक कंपनी मशहूर हर की पौड़ी पर सुरक्षा के लिए तैनात है।

चार धाम यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु हिमालय में स्थित चार प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा करते हैं। ये हैं - यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ। इस साल की चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड में दूसरे धार्मिक जगहों पर भी सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए गए हैं।

सीओ (सिटी) हरिद्वार ने बताया, "हर की पौड़ी क्षेत्र में लगभग सात बंकर बनाए जा रहे हैं। हर की पौड़ी पर सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है और उसी के परिपेक्ष्य में चूंकि कोई ऐसी घटना न हो, पहले से सतर्कता बरतने के लिए ये सब किया जा रहा है क्योंकि चारधाम यात्रा हमारी चरम पर चल रही है और काफी श्रद्धालुओं का आना रहेगा।"