Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

पिथौरागढ़-देहरादून के बीच हवाई सेवा शुरू, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए हवाई शुरू हो गई है. आज यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से पिथौरागढ़ फ्लाइट का एयरपोर्ट टर्मिनल का शुभारंभ किया. इसके बाद 10:10 मिनट पर फ्लाई बिग के 18 सीटर विमान ने देहरादून एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए पहली उड़ान भरी. 

इस फ्लाइट में पहले दिन सीएम धामी सहित कुल 15 लोगों ने देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी. फ्लाई बिग को बीते जुलाई माह में इस फ्लाइट को शुरू किया जाना था. लेकिन डीजीसीए से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण और कंपनी के अपने निजी कारणो के कारण इस फ्लाइट को शुरू नहीं किया जा सका. बताया जा रहा है कि डीजीसीए ने कई ट्रायल के बाद इस फ्लाइट को मंजूरी दी है. 

इस हवाई यात्रा के शुरू होने से गढ़वाल और कुमाऊं हवाई मार्ग आपस में जुड़ गए हैं. जिससे पर्यटन, तीर्थाटन के अलावा व्यापार को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं जताई जा रही है. 

सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, डबल इंजन सरकार के प्रयासों के फलस्वरुप आज बहुप्रतीक्षित "पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा" का शुभारंभ हो चुका है। इस हवाई सेवा के शुरू होने से जहां स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी वहीं इसके माध्यम से सीमांत क्षेत्र का पर्यटन भी और अधिक विस्तारित होगा, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका में वृद्धि होगी।