Breaking News

तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |   राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, नए घर में शिफ्टिंग की तैयारी     |   तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |  

यूपी के बाद उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस हुई एक्टिव, कांवड़ यात्रा से पहले होटलों का लिया जायजा

Uttarakhand: मुजफ्फरनगर के बाद, उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस ने शुक्रवार को उन रेस्तरां और भोजनालयों की समीक्षा करने के लिए अभियान शुरू किया, जो कांवड यात्रा के रास्ते में आते हैं और अपने मालिकों के नाम बोर्ड पर नहीं लिखते।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने शुक्रवार को कहा, "कांवड के टाइम में कई बार जो ऐसी शॉप्स हैं उसको लेकर लगातार कई बार विवाद की स्थिति हो जाती हैं क्योंकि उसमें प्रोपराइटर्स का नाम नहीं लिखा होता है और कई बार कांवड यात्री बात को लेकर आपत्ति भी करते हैं तो इस संबंध मे हरिद्वार पुलिस जितने भी कांवड पटरी या कांवड के जो हाइवे हैं उसके निकट जितने भी शॉप्स हैं, रेस्तरां हैं , होटल , ढ़ाबे हैं और जो रेड़ी- ठेली वाले हैं उनका सबका सत्यापन करके जो उनके प्रोपराइटर्स के नाम हैं उसको उसमें इंगित करने के लिए हम लोग जोर दे रहे हैं।

अगले सप्ताह श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही कांवड यात्रा शुरू होने वाली है।