Breaking News

ओडिशा के मयूरभंज में पीएम मोदी का संबोधन     |   एक और NEET अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, विजय नगर थाना क्षेत्र में मामला     |   पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |  

Uttarakhand: भीमताल में खाई में गिरी बस, चार यात्रियों की मौत, 21 घायल

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल में बुधवार को यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। घायलों को तुरंत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। 

बचाव अभियान में स्थानीय लोगों ने पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड टीम की मदद की। एएसपी यातायात और अपराध जगदीश चंद्र ने बताया कि सामने आ रहे वाहन से टकराने से बचने के लिए बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी।

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि बस उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम के पिथौरागढ डिपो की थी।