Breaking News

दार्जिलिंग में भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कें, पर्यटक फंसे     |   लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयगराज में एक्शन, 86 गेस्टहाउस-होटल, बैंक्वेट हॉल का रजिस्ट्रेशन निरस्त     |   अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़, एक की मौत, 4 लापता     |   NEP 2020 के तहत क्लास-9 के पाठ्यक्रम में बदलाव, पढ़ाया जाएगा आपातकाल 1975-77 का विषय     |   दिल्ली: यमुना बाजार में O जोन क्षेत्र में अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 300 से ज्यादा घर होंगे ध्वस्त     |  

भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का 137वां जन्म दिवस

भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का 137वां जन्म दिवस उनके पैतृक जिला अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंत जयंती के अवसर पर अल्मोड़ा में आज सुबह स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर अल्मोड़ा में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।

इस दौरान बीजेपी, कांग्रेस सहित तमाम दलों से जुड़े नेताओं और संगठनों के लोगों ने गोविंद बल्लभ पंत पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। उधर पंडित गोविंद बल्लभ पंत के पैतृक गांव खूंट में भी उनको याद किया जा रहा है।

आपको बता दें कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव में हुआ था। नगर के रामजे इंटर कालेज में उन्होंने शिक्षा ली। खूंट गांव में पं. गोविंद बल्लभ पंत के पुराने घर के अवशेष संरक्षित किए गए हैं। बचपन से लेकर उनके देहावसान तक सभी अहम पत्रों एवं चित्रों को संरक्षित किया गया है।