Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

मेरठ कलेक्ट्रेट में तैनात होमगार्ड की नेक पहल, रक्षाबंधन पर महिलाओं को ईरिक्शा में कराएगा फ्री सफर

मेरठ के एक होमगार्ड अरविंद ने 3 दिन तक अपने ई-रिक्शा में महिलाओं को फ्री राइड देने की पहल की है। यूपी सरकार रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को महज 1 दिन निशुल्क सफर का तोहफा देती है। वो भी सरकारी बसों में फ्री सफर कराया जाता है। लेकिन इस होमगार्ड का दिल देखिए इसने अपने ई रिक्शा में महिलाओं को पूरे 3 दिन तक निशुल्क सफर करने का तोहफा दिया है। बकायदा होमगार्ड ने अपने ई रिक्शा पर इस छूट ऑफर का बैनर लगाया है अपना मोबाइल नंबर लिखा है। ताकि महिलाएं उससे कांटेक्ट करके उसके ई रिक्शा में सफर कर सकें। शहर में कहीं से कहीं भी जा सकती हैं। 

आपको बता दे मेरठ की सड़कों पर इन दिनों नीले रंग का ई-रिक्शा घूम रहा है। इस ई-रिक्शे पर लगा बैनर हर किसी का ध्यान खींच रहा है। इस बैनर पर लिखा है रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को निशुल्क सफर। कांटेक्ट नंबर भी लिखा है। दरअसल ये ई रिक्शा मेरठ कलेक्ट्रेट में तैनात होमगार्ड अरविंद कुमार का है। 1996 से होमगार्ड की ड्यूटी कर रहे अरविंद ने यह नेक पहल शुरू की है। 3 दिन तक अपनी मेहनत के रुपए छोड़ने के पीछे क्या कारण है। इस पर अरविंद ने बताया कि हमारे घर में कोई बेटी नहीं है। बड़ी मन्नतों के बाद घर में एक बेटी हुई है। लेकिन वो 8 साल पहले किडनैप हो गई। तब से हम लोग उसे खोज रहे हैं। थाना, पुलिस सब कर लिया बेटी नहीं मिल रही। कहते हैं कि मैंने सुना है कि अच्छे काम करने का सिला अच्छा मिलता है। भगवान हमारी भी सुनता है। बस अपनी बच्ची को खोजने के लिए ये मेरा एक प्रयास है। शायद भगवान मेरी नेक नीयत और नेक काम को देखकर मेरी भी सुन ले और मेरी बच्ची मुझे वापस मिल जाए। 

कहा कि ये मेरा अपना ई रिक्शा है। महिलाओं के लिए 3 दिन तक निशुल्क यात्रा प्रदान करेंगे। मवाना बस अड्‌डे, घंटाघर, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर खड़े रहेंगे। जहां से भी सवारी मिलेगी वो उसे उसकी मंजिल तक पहुंचाएंगे।  

वहीं अरविंद ने बताया कि इस ई रिक्शे से रोजाना 500 रुपए कमाते हैं। दिन के पहले 8 घंटे होमगार्ड की ड्यूटी करते हैं, इसके बाद 8 घंटे ये ईरिक्शा चलाते हैं। इन 8 घंटों में रोजाना 500 से 700 रुपए की कमाई हो जाती है। घर में 3 बेटे 2 बहुए और पति पत्नी हैं।कहते हैं सभी को ऐसी पहल महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर करना चाहिए। जब सीएम योगी आदित्यनाथ निशुल्क बस के सफर की सुविधा देते हैं तो दूसरे लोग उनसे प्रेरणा लेकर ये सब कर सकते हैं।