Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

योगी सरकार 2.0 का दूसरा अनुपूरक बजट आज होगा पेश

विधानमंडल के शीत सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य सरकार दूसरा अनुपूरक बजट लाएगी। बजट का आकार 14 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है। सदन में अनुपूरक बजट पेश करने से पहले मंगलवार सुबह इसे कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाएगी। अनुपूरक बजट में मुख्य फोकस नगर विकास की योजनाओं, बुनियादी ढांचे का विकास, महाकुंभ से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं, जनता से सीधे जुड़े विभागों के कार्य, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य और परिवहन रहेगा। इसमें महाकुंभ के दौरान कराए जाने वाले विकास कार्यों के साथ जेवर एयरपोर्ट के लिए धन का आवंटन किया जा सकता है।

इसलिए पेश होता है अनुपूरक बजट
अनुपूरक बजट सरकार तब पेश करती है जब उसे अपने पहले से स्वीकृत बजट में अतिरिक्त खर्च की आवश्यकता होती है। यह बजट उन खर्चों को शामिल करने के लिए भी पेश किया जाता है जिसे अनुमानित बजट में शामिल नहीं किया गया था या नई योजनाओं या नीतियों के कारण जरूरी हो गए हैं। इस वर्ष फरवरी में योगी सरकार ने करीब 7.36 लाख करोड़ रुपये का मूल बजट पेश किया था। 30 जुलाई को 12,909 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया था। ये प्रदेश सरकार का दूसरा अनुपूरक बजट होगा।