Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

योगी सरकार का मिशन मोड अभियान, हर पात्र किसान को मिलेगा योजनाओं का लाभ

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार, किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान मिशन मोड पर चला रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी पात्र इससे वंचित ना रह जाए। राज्य स्तर पर अब तक लगभग 54 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण हो चुका है, जिससे प्रदेश के डेढ़ करोड़ किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

इस मिशन में सीतापुर जिला सबसे अव्वल है। जिले में 74 प्रतिशत से ज्यादा किसानों के पंजीकरण का काम पूरा हो चुका है। किसान रजिस्ट्रेशन में 74 प्रतिशत के साथ बस्ती दूसरे और 70 प्रतिशत किसान रजिस्ट्रेशन के साथ रामपुर तीसरे स्थान पर है।

किसानों को योजनाओं का लाभ और बेहतर खेती की जानकारी हर कदम पर योगी सरकार साथ दे रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि 30 नवंबर तक हर गांव में किसान पंजीकरण शिविर लगाए जाएं और सत्यापन का काम तेजी से पूरा हो।

फिलहाल रोज़ाना लगभग 4,000 किसानों का पंजीकरण हो रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि नवंबर तक सभी पात्र किसानों का पंजीकरण पूरा हो, ताकि कोई भी किसान अगली पीएम किसान सम्मान निधि किस्त से वंचित न रहे।