Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

UP: योगी सरकार के आठ साल का रिपोर्ट कार्ड, जानें उपलब्धियों में क्या-क्या रहा खास

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने आठ साल पूरे होने पर राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। जनता का आभार जताते हुए सीएम योगी ने कहा कि राज्य की कृषि विकास दर 13.5 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। इससे उत्तर प्रदेश की जीडीपी में 28 फीसदी का इजाफा हुआ है। कृषि लोन माफी का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उनकी पहली कैबिनेट बैठक में ही किसानों का 36,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन से प्रगति की ओर बढ़ने पर प्रकाश डाला। सीएम ने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों की सफलता ने उत्तर प्रदेश को "बीमारू" राज्य से भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास इंजन बना दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था पर भी बात की और कहा कि 2017 से पहले राज्य में कानून व्यवस्था का संकट था और युवा पहचान के संकट से जूझ रहे थे। उन्होंने कुंभ मेले को बेहतर कानून व्यवस्था का उदाहरण बताया।

आठ साल पूरे होने के मौके पर सरकार ने 25 से 27 मार्च तक पूरे राज्य में तीन दिवसीय समारोहों का ऐलान किया है। इस दौरान सभी जिलों में "यूपी: भारत का विकास इंजन" थीम के तहत भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।