Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

लखनऊ में डेंगू से महिला की मौत

लखनऊ में डेंगू अब जानलेवा हो गया है। पीड़ित महिला ने मंगलवार सुबह निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस साल डेंगू से यह पहली मौत है। महिला की डेंगू के कार्ड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि इलाज संबंधी रिकॉर्ड की जांच में पता चला है कि महिला कई बीमारियों से ग्रस्त थी। मल्टी ऑर्गन फेल्योर से जान गई है।

फैजुल्लागंज के प्रीतिनगर निवासी राजमिस्त्री शिवशंकर की पत्नी सामंती देवी (57) को हफ्तेभर से बुखार आ रहा था। नजदीकी क्लीनिक से दवा लेने पर राहत नहीं मिली। हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उन्हें ताड़ीखाना के होपवेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां डेंगू के कार्ड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सामंती दो दिन तक भर्ती रहीं। इसके बाद हालत खराब होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।

22 सितंबर को महिला को चंदन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह सामंती देवी की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला बेहद गंभीर हालत में आई थी। डेंगू के कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव होने के साथ वह शॉक सिड्रोम से पीड़ित थी।