Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

UP: बढ़ते पारे के साथ ही वाराणसी के घाटों पर घटी चहल-पहल, श्रद्धालुओं की तादाद में आई कमी

गर्मी के मौसम के दस्तक देते ही उत्तर प्रदेश के वाराणसी के घाटों पर चहल-पहल कम होती दिख रही है। कुछ हफ्ते पहले तक वाराणसी के जो घाट तीर्थयात्रियों से भरे दिखते थे, वहां अब सन्नाटा छाया है। गर्मी का सीजन अभी शुरू ही हुआ है लेकिन सूरज उगते ही अस्सी घाट की सीढ़ियां तपने लगती हैं।

घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं के जरिए अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले पंडितों और पुरोहितों की कमाई पर भी बढ़ते पारे का असर दिखने लगा है। वाराणसी के घाटों पर आने वाले लोगों की संख्या भले ही कम हुई हो लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि वे सुकून की तलाश में यहां खिंचे चले आते हैं।

वाराणसी में पिछले कुछ दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और अब भी सबसे गर्म महीने आने बाकी हैं। ऐसे में राहत के लिए मानसून आने तक इंतजार करना होगा।