Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

Prayagraj: 32वें राष्ट्रीय शिल्प मेले का आगाज, देशभर से आए कलाकारों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज में सोमवार को 32वें राष्ट्रीय शिल्प मेले का आगाज हो गया है। आगाज इतना खूबसूरत रहा कि कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रयागराज के सांस्कृतिक केंद्र परिसर में 32वें राष्ट्रीय शिल्प मेले की भव्य शुरूआत हुई। शोभा यात्रा में पौराणिक और लोक कथाओं के पात्रों को कलाकारों ने अपने खूबसूरत अंदाज में दिखाया।

देश भर से आए कलाकारों ने भी मेले की शोभा यात्रा में शामिल होकर शहर में घूमते हुए अपनी क्षेत्रीय वेशभूषा, शिल्प और लोक नृत्यों का शानदार प्रदर्शन किया। कई कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और विरासत को मंच मुहैया कराने के लिए सरकार का आभार जताया।

संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित इस मेले का मकसद देशभर की विविध कलाओं, शिल्पों और लोक परंपराओं को एक साथ लाना है। 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत आयोजित होने वाला ये राष्ट्रीय शिल्प मेला एक से 10 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें आने वाले लोगों को भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।