उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारत की पहली शहरी सार्वजनिक परिवहन रोपवे परियोजना पूरी होने के करीब है। इस परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में किया था। अधिकारी के अनुसार उम्मीद है कि जुलाई 2025 तक ये पूरी तरह से चालू हो जाएगी।
3.75 किलोमीटर लंबे इस रोपवे में पांच स्टेशन शामिल होंगे, जिसका मकसद कनेक्टिविटी और परिवहन में सुधार करना है। रोपवे परियोजना में तीन स्टेशनों का काम पूरा हो चुका है और बाकी दो स्टेशनों का काम आने वाले पांच से छह महीनों में पूरा हो जाएगा। तीन स्टेशनों का टेस्ट ट्रायल फरवरी में शुरू होगा और छह महीने बाद सभी स्टेशन पूरी तरह से चालू हो जाएंगे।