Breaking News

यूबीटी बागी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र     |   NEET UG परीक्षा तक सर्विस पर रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम     |   योग-डे के लिए 7 दिन कोलकाता का रेड रोड बंद... शुभेंदु सरकार के आदेश को HC में चुनौती, होगी सुनवाई     |   कानपुर में बॉयफ्रेंड के कहने पर पत्नी ने किया पति पर चाकू से हमला, अस्पताल में मौत     |   दिल्ली पहुंचे यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे, बोलें- मैं उद्धव के साथ हूं     |  

Uttar Pradesh: झुलसा देने वाली गर्मी से वाराणसी के घाट हुए सुनसान, लोगों की आजीविका पर असर

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश का मंदिरों का शहर वाराणसी भीषण गर्मी की चपेट में है। ऐसे में आमतौर पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों से गुलजार रहने वाले मशहूर घाट अब वीरान नजर आ रहे हैं। अप्रैल के महीने में लोगों को मई और जून जैसी भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। 

ऐसे में गंगा नदी के किनारों पर आने वाले लोगों की संख्या में भारी गिरावट आई है। तेज धूप और गर्मी के बावजूद घूमने निकले कुछ पर्यटकों का कहना है कि भले ही यह शहर पर्यटन के नक्शे पर एक प्रमुख आकर्षण बना हुआ है, लेकिन चिलचिलाती गर्मी में यहां घूमना-फिरना मुश्किल हो गया है।

वाराणसी के लोगों के मुताबिक शहर के घाटों पर पर्यटकों की आवाजाही में आई भारी कमी ने उन लोगों की रोजमर्रा की आजीविका पर काफी बुरा असर डाला है, जो अपनी आमदनी के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों पर निर्भर रहते हैं।