Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

वाराणसी देश के सबसे बड़े पर्यटन स्थलों में से एक बनकर उभरा, 2024 के पहले छह महीनों में पहुंचे इतने सैलानी

Uttar Pradesh: शिवनगरी के नाम से मशहूर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दुनिया भर से रिकॉर्ड तादाद में सैलानी घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। 2023 में साढ़े आठ करोड़ से ज्यादा सैलानी यहां पहुंचे थे लेकिन इस साल ये शहर देश के सबसे बड़े पर्यटन स्थलों में से एक बन चुका है। 2024 की पहली छमाही में, चार करोड़ 61 लाख सैलानी वाराणसी पहुंचे। वाराणसी से आगे सिर्फ अयोध्या ही दिखता है जहां इस साल अब तक 11 करोड़ लोग पहुंच चुके हैं।

पवित्र गंगा नदी के तट पर बसा बनारस या काशी दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि ये धार्मिक स्थल, मृत्यु के बाद मोक्ष देता है और जिंदा लोगों को खास आध्यात्मिक अहसास कराता है। साथ ही ये चिंतन और उत्सव की झलक दिखाने वाला शहर भी है।

शहर के लोगों का कहना है कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बनने, बेहतरीन होटलों की संख्या बढ़ने और गंगा नदी पर क्रूज की सवारी समेत वाराणसी में हो रहा लगातार विकास लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, वाराणसी में साल के आखिर तक पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है।