उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घटना पनकी इंडस्ट्रियल एरिया की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदमाश की पहचान टिंकू और मुस्तकीम के रूप में हुई है। टिंकू के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और मुस्तकीम एक बार जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे समलैंगिक लोगों को ऐप के जरिए सुनसान जगह पर बुलाते थे और उनके साथ दुर्व्यवहार करते थे। उन्होंने बताया कि गिरोह में छह लोग है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन चल रही है।