Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

उत्तर प्रदेश: कन्नौज में इत्र व्यापारी के घर में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शुक्रवार देर रात इत्र व्यापारी के घर अचानक भीषण आग लग गई।मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने भीषण आग को देखते हुए आस-पास के इलाके को खाली कराया।

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची, बताया जाता है कि घर में इत्र बनाने वाला केमिकल बेसमेंट में रखा हुआ था जिसमें आग लगी और उसके बाद भड़की आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। हालांकि आग से कोई भी जनहानि की सूचना नहीं है।