गाजियाबाद-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल हाइवे पर गाड़ी के खड़े ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।
हादसा सुबह करीब सात बजे गुरसहायगंज इलाके के जुनैदपुर गांव के पास हुआ। गुरसहायगंज स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) आलोक दुबे ने कहा कि ट्रक नेशनल हाइवे की सर्विस रोड पर खड़ा था।
मृतकों की पहचान विपीन कुमार, मोनू शर्मा, प्रशांत सिंह और संतोष कुमार के रूप में हुई है। विपिन कुमार जौनपुर के रहने वाले थे और बाकी तीन लोग अमेठी के रहने वाले थे।