Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

उत्तर प्रदेश: कानपुर में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ स्कूल से बंक मारकर कार से मां-बेटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार महिला और उसकी 12 साल की बेटी को टक्कर मार दी। घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत गंभीर है।

बाद में घटना का वीडियो सामने आया। कार में दो लड़के और दो लड़कियां सवार थी, जो नाबालिग बताए जा रहे हैं जानकारी के मुताबिक महिला बेटी के साथ घर जा रही थी, रास्ते में कार तेज रफ्तार से आई और सड़क पर जा रही स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला और उसकी बेटी 30 फीट दूर जा गिरीं।