उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज गांधी परिवार की बड़ी रैली होनी है. इस रैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल होंगे. इसके अलावा इस जनसभा में अखिलेश यादव भी हिस्सा लेंगे.
अखिलेश इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. बता दें कि रायबरेली में पांचवें चरण में यानी 20 मई को मतदान है. रायबरेली में राहुल गांधी का सामना बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश प्रसाद सिंह से है.