उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक एंबुलेंस ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी। ये हादसा उस समय हुआ, जब एंबुलेंस हरियाणा से एक शव को लेकर बिहार जा रही थी। टक्कर में एंबुलेंस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के शंभू राय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के निवासी राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा, रवि शर्मा और फूलो शर्मा के अलावा हरियाणा के निवासी सरफराज और आबिद (दोनों चालक) के रूप में हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एंबुलेंस समस्तीपुर के रामभद्रपुर निवासी अशोक शर्मा का शव लेकर हरियाणा से बिहार के समस्तीपुर जा रही थी। एंबुलेंस में दो ड्राइवर और परिवार के चार सदस्य सवार थे। एडिशनल एसपी ने बताया कि एंबुलेंस ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश: एंबुलेंस और पिकअप वैन की टक्कर, पांच लोगों की मौत
You may also like
Ayodhya: राम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास इंतजाम, शीतलन और सहायता केंद्र स्थापित.
गो आश्रय स्थलों में गर्मी से बचाव के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, चारा संकट से निपटने पर जोर.
सीएम योगी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि.
वाराणसी में धूप से बचाव के लिए खास इंतजाम, प्रमुख चौराहों पर हरे रंग के छाएदार शेड बनाए.