Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

UP News: 'नौतपा' में भीषण गर्मी का कहर जारी, लोगों को राहत देने के लिए खास उपाय कर रहा प्रशासन

UP News: उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लोग आजकल रोजाना ये अनुभव कर रहे हैं कि रेगिस्तान में रहना कैसा लगता है। गंगा के किनारे बसा यह पवित्र शहर, गर्मियों की तेज धूप में तप रहा है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से काफी ऊपर बना हुआ है।

शहर के मशहूर घाटों का नजारा यह साफ दिखाता है कि वाराणसी में लोगों को इस समय कितनी ज्यादा बेचैनी महसूस हो रही है। छुट्टियों का सीजन होने के बावजूद, पर्यटकों की आवाजाही लगातार कम हो रही है। ज्यादातर घाट खाली पड़े हैं। हालांकि शहर के लोग के बात अच्छी तरह जानते हैं कि चिलचिलाती धूप और उमस भरे माहौल में उन्हें क्या-क्या सावधानियां बरतने की जरूरत है।

वहीं संगमनगरी प्रयागराज में तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। नगर निगम लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए कोशिश कर रहा है। इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं, जिनमें प्रमुख चौराहों पर ग्रीन शेड लगाना, सड़कों पर पानी का छिड़काव करने वाले स्प्रिंकलर लगाना शामिल है। इसके अलावा जो इलाके पानी की कमी से जूझ रहे हैं वहां टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश में चल रही लू से लेकर भीषण लू की स्थिति का अलर्ट जारी किया है। जारी नौतपा के बीच अधिकारियों ने भीषण गर्मी से बचाव के लिए सार्वजनिक परामर्श जारी किए हैं। नौतपा- नौ दिनों की वो अवधि जिसे पारंपरिक रूप से गर्मियों का सबसे कठिन दौर माना जाता है। ये सोमवार को शुरू हुआ और दो जून को खत्म होगा।