Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

CM योगी के निर्णायक नेतृत्व में गांव-गांव तक बिजली पहुंची, हर घर में विकास की रोशनी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों से अंधेरा अब छंट चुका है। सौभाग्य योजना यानी 'प्रधानमंत्री सहज बिजली, हर घर योजना' से गांवों का भाग्य रोशन हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी नीतियों, और निर्णायक नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में सशक्त बना दिया है और उत्तर प्रदेश के गांव-गांव तक बिजली पहुंचाई 
है।

अगर आंकड़ों की बात करें तो 2014 में जहां उत्तर प्रदेश के केवल 63,597 गांवों में बिजली थी, आज यह आंकड़ा 2,49,818 तक पहुंच चुका है। 2017 से अब तक प्रदेश के 1,21,324 मजरों का विद्युतीकरण किया गया। जिसका परिणाम है आज प्रदेश के शत-प्रतिशत गांव रोशन हैं। 2017 में जहां बिजली कनेक्शन 1 करोड़ 80 लाख थे, वहीं आज यह आंकड़ा  3 करोड़ 61 लाख तक पहुंच गया है। यानी जितने कनेक्शन 2017 तक हुए थे उससे दोगुना कनेक्शन बीते आठ सालों में हुए हैं।

गांव - गांव बिजली पहुंचने से हर वर्ग को राहत मिली है। किसानों के खेतों की सिंचाई अब समय पर हो जाती है। सूरज डूबने के बाद गांवों में अब सन्नाटा नहीं पसरता, बल्कि बिजली से विकास की रोशनी जगमगाती है। बाराबंकी के मोहना ग्राम सभा के प्रधान पुरुषोत्तम ने बताया कि योगी सरकार में हर ग्रामीण बस्ती में बिजली पहुंची। 

योगी सरकार की ऊर्जा क्रांति का सबसे बड़ा लाभ युवाओं को मिला है। बिजली पहुंचने से उनकी पढ़ाई में अंधेरे की बाधा लगभग खत्म हो चुकी है। सरकार ने साबित किया है कि प्रदेश के दूरदराज और वंचित इलाकों तक विकास पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है।