Breaking News

J-K: शोपियां एनकाउंटर में मारा गया लश्कर का टॉप आतंकी जाकिर गनई     |   मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एक ही रनवे पर आमने-सामने आ गए दो विमान     |   राहत और बचाव के लिए केंद्र तैयार: सीएम फडणवीस से बोले अमित शाह- हर मदद मिलेगी     |   इंडोनेशिया की हवा में संस्कृति की खुशबू, बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   तमिलनाडु विश्वविद्यालयों में VC नियुक्ति पर मद्रास HC सख्त, UGC और केंद्र को भेजा नोटिस     |  

झांसी के सर्राफा बाजार में लगे नोटिस, दुकान के अंदर चेहरा खुला रखने की अपील

Uttar Pradesh: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के साथ ही झांसी के ज्वैलर्स की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। इसका कारण ग्राहकों की कमी नहीं बल्कि चोरी-डकैती की घटनाएं हैं। इस समस्या से निपटने के लिए, सिपरी बाजार के ज्वैलर्स ने अपनी दुकानों पर नोटिस लगाए हैं। इनमें ग्राहकों से बिना चेहरा ढके ही दुकानों में आने की अपील की गई है।

स्थानीय ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के मुताबिक इस अपील के नतीजे भी सामने आने लगे हैं। सर्राफा कारोबारी इस बात पर जोर देते हैं कि यह कदम केवल चोरी रोकने के लिए है और इसका उद्देश्य किसी विशेष समुदाय, धर्म या पारंपरिक प्रथा को निशाना बनाना नहीं है।