Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

UP Monsoon 2024 : खत्म हुआ इंतजार... यूपी में मानसून ने किया प्रवेश

आखिरकार इंतजार खत्म हो गया। यूपी में मानसून की एंट्री हो गई है। कल से प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में मानसून पूरे प्रदेश में छा जाएगा। इसकी घोषणा मंगलवार को मौसम विभाग ने की है। इसके पहले सोमवार को राजधानी लखनऊ समेत यूपी के ज्यादातर जिलों में प्री- मानसूनी बरसात हुई।

इसके बाद मौसम खुशगवार हो गया। सोमवार को लखनऊ में 7.1 मिमी, वाराणसी में 14 मिमी से अधिक पानी बरसा। अलीगढ़ में 10.2 मिमी बरसात रिकार्ड हुई। बाराबंकी, गोरखपुर, बहराइच, फतेहगढ़, बरेली, मेरठ, आगरा समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बरसात हुई।