उत्तर प्रदेश के बड़ौत के एक अस्पताल में आग लग गई. आग बुझाने का काम जारी है. मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, "अस्पताल में आग लग गई और दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया.
दमकल की कुल 4 गाड़ियां मौके पर हैं और आग पर काबू पा लिया गया है. अंदर 12 मरीज थे और उन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. कोई हताहत नहीं है. अभी आग लगने के कारण की जानकारी नहीं है."