Breaking News

बहरीन ने ईरान के हवाई हमलों को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम किया     |   जून में भारत का निर्यात 15.5 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हुआ     |   SC का हरियाणा सरकार को नोटिस, पार्श्वनाथ एक्सोटिका प्रोजेक्ट स्कैम पर जवाब मांगा     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |  

UP: मिल्कीपुर में आज होगी CM योगी आदित्यनाथ की रैली

मिल्कीपुर उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों के लिए ही प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है. भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री और विधायक लगातार क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं. आज सीएम योगी मिल्कीपुर में सर्वोदय इंटर कॉलेज के मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं और भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के समर्थन में योगी आदित्यनाथ खुद वोट मांगेंगे. 

हाल ही में सपा सांसद डिंपल यादव के रोड शो ने माहौल को गर्मा दिया था, जिसके बाद भाजपा ने अपनी रणनीति और तेज कर दी है. योगी आदित्यनाथ की इस रैली को भाजपा की ‘फाइनल हुंकार’ माना जा रहा है, जिससे चुनावी माहौल और दिलचस्प हो जाएगा.  
 
प्रदेश की राजनीति में आज 2 फरवरी का दिन काफी अहम रहेगा, क्योंकि मिल्कीपुर आने से पहले सीएम योगी पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए गोंडा भी पहुंचेंगे. सीएम योगी सुबह 10:30 बजे गोंडा के पार्वती अरगा पक्षी विहार स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे. वहां से वे सीधे अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस मौके पर गोंडा की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बड़ा अवसर मिलने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी इस कार्यक्रम में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजॉन के साथ एक समझौता (MOU) करेंगे, जिससे ‘अरगा ब्रांड’ के उत्पादों को ऑनलाइन बिक्री का नया मंच मिलेगा. सीएम योगी गोंडा में एक घंटा रहेंगे और 11.30 बजे मिल्कीपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे.