Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

CM योगी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन, अग्निवीरों के लिए किया बड़ा ऐलान

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कारगिल विजय दिवस के मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी साथ ही अग्निवीरों को यूपी पुलिस में 20 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया।

सीएम योगी ने कहा, "सैनिकों को सम्मान देने के लिए हमारी सरकार ने तय किया है कि अग्निवीर के रूप में जो जवान सेना में अपना योगदान दे रहे हैं, जब वो जवान रिटायर होकर आएगा, ऐसे जवानों को हम यूपी पुलिस में 20 प्रतिशत आरक्षण देंगे।"

कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न मनाने और भारतीय सैनिकों की बहादुरी को याद करने के लिए मनाया जाता है।