Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Uttar Pradesh: बीते 9 सालों में यूपी ने देखी है बदलाव की बयार, विधान परिषद में बोले सीएम योगी

Uttar Pradesh: बजट सत्र 2026-27 के दौरान विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते नौ सालों में उत्तर प्रदेश ने अपराध और अव्यवस्था से कानून के राज और सुशासन की दिशा में मजबूत बदलाव देखा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इस बार माघ मेले में 21 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया, जबकि महाशिवरात्रि पर 40 लाख श्रद्धालु शामिल हुए। सीएम योगी ने कहा कि कृषि विकास दर 8 फीसदी से बढ़कर 18 हो गई है और देश की मात्र 11 प्रतिशत कृषि भूमि के बावजूद यूपी 21 प्रतिशत खाद्यान्न का उत्पादन कर रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि पीएम किसान निधि के तहत 95 हजार करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से किसानों को हस्तांतरित किए गए हैं। साथ ही निराश्रितों की पेंशन बढ़ाने, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तुष्टिकरण नहीं, बल्कि आमजन के संतुष्टिकरण के लिए काम कर रही है।