Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

UP: प्रयागराज में डंपर की चपेट में आने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

प्रयागराज जिले में गंगानगर के सराय ममरेज थानाक्षेत्र में सोमवार को सोरू पेट्रोल पंप के पास सोमवार को डंपर (एक प्रकार का वाहन) की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पांच लोगों की मौत हो गई। थाने के उप-निरीक्षक सौमित्र ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सोरू पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो महिलाओं और दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान विकास (25), सुम्मारी (60), जनता (34), दिवाना (सात) और लक्ष्मी (आठ माह) के रूप में की गई है जो जौनपुर के मीरगंज थानाक्षेत्र के चौबी खुर्द के रहने वाले थे। सुम्मारी और जनता महिलाएं थीं जबकि लक्ष्मी छोटी सी बच्ची थी। 

सौमित्र ने बताया कि विकास मोटरसाइकिल से सुम्मारी, जनता और दो बच्चों को लेकर जा रहा था। उनके अनुसार पहली नजर में ऐसा लगता है कि मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने की वजह से वे सभी डंपर की चपेट में आ गए। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उनके अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा जा रहा है।