Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

शाहजहांपुर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो हुए हैं। इस हादसे में मरने वालों में दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरूष है। एक झटके में पूरे परिवार की मौत से कोहराम मच गया है।

यह भीषण हादसा घटना मदनापुर क्षेत्र में हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मारी जिसकी वजह से कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। कांट क्षेत्र निवासी रियासत अली का परिवार इस कार में सवार था। इस हादसे में परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कुल 5 लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हैं। मरने वालों में 2 महिलाएं, 2 बच्चे और एक पुरुष शामिल है। शाहजहांपुर के डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि घायलों को सही इलाज मिल सके, अगर जरूरत पड़ी को घायलों को हायर सेन्टर रेफर कर दिया जाएगा।