Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याणी सिटी में रोड शो किया     |   मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |  

पहलगाम हमला: घरेलू पर्यटन उद्योग को धक्का, सिर्फ वाराणसी में ही करीब 15 करोड़ रुपये नुकसान की आशंका

Prayagraj: मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से घरेलू पर्यटन उद्योग को धक्का लगा है। कई सैलानियों ने अपनी छुट्टियों की योजना बदल दी और वापस लौटने को बेताब हैं। कई लोग अपनी एडवांस बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी कई लोगों ने कश्मीर घूमने के लिए एडवांस बुकिंग की थी। अब वे अपने पैसे वापस चाह रहे हैं। 

वाराणसी के ट्रैवेल एजेंटों ने बताया कि अग्रिम बुकिंग रद्द होने से उनके उद्योग को करीब 15 करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ है। लोगों को डर है कि इस वारदात से कश्मीर पर्यटन के मानचित्र से फौरी तौर पर बाहर हो जाएगा। इसकी भरपाई में लंबा समय लगेगा।

पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि कोविड के बाद जम्मू कश्मीर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सैलानियों की पसंदीदा जगह बन गया था। इसका केंद्र शासित प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में योगदान सात-आठ फीसदी है। इससे लाखों लोगों को सीधे और परोक्ष रूप से रोजगार मिलता है।