Breaking News

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के सच्चे दोस्त, जकार्ता में बोले पीएम मोदी     |   केरलम के कल्लाडी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: मलबे के बीच फंसे 5 से 7 मजदूर, बचाव कार्य जारी     |   वायनाड लैंडस्लाइड पर प्रियंका गांधी का पोस्ट: पीड़ित परिवारों के प्रति जताई गहरी संवेदना     |   पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए     |   पालघर: 6 दिन की बारिश में अबतक 10 लोगों की मौत     |  

ई-लॉटरी के जरिए बरेली में आबकारी दुकानों का पारदर्शी आवंटन, 578 दुकानें हुईं आवंटित

बरेली जनपद में आबकारी विभाग की दुकानों के आवंटन के लिए आज संजय कम्युनिटी हॉल में ई-लॉटरी प्रक्रिया सफलता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। इस प्रक्रिया में कुल 578 आबकारी दुकानों का निष्पक्ष तरीके से आवंटन किया गया।

इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के दौरान प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग एवं बरेली के नोडल अधिकारी सौरभ बाबू के पर्यवेक्षण में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य मौजूद रहे। जिला आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह ने जानकारी दी कि इस लॉटरी में 396 देशी शराब की दुकानें, 160 कंपोजिट दुकानें, 16 मॉडल शॉप्स और 6 भांग की दुकानों के लिए कुल 7581 आवेदन प्राप्त हुए थे।

ई-लॉटरी प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे शुरू होकर 11:45 बजे तक चली, जिसमें पूरी पारदर्शिता के साथ दुकानों का आवंटन किया गया। शासन द्वारा इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सौरभ बाबू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, उप आबकारी आयुक्त एस.पी. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। यह ई-लॉटरी प्रक्रिया प्रदेश सरकार की पारदर्शिता और निष्पक्षता के संकल्प को साकार करती है। आवंटन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरती गई, जिससे सभी आवेदकों को समान अवसर मिल सके।