Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

लखनऊ में कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ में बारिश के दौरान मचे हुड़दंग के मामले में सस्पेंड और हटाए गए पुलिसकर्मियों की जगह नई नियुक्तियां कर दी गईं हैं. पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार पूर्वी पुलिस उपायुक्त प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस उपायुक्त 112, पूर्वी अपर पुलिस उपायुक्त अमित कुमावत  को अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय,

दक्षिणी अपर पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त/ सहायक पुलिस आयुक्त कैंट पंकज कुमार सिंह की जगह अपर पुलिस आयुक्त पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त हाईकोर्ट कृपाशंकर को अपर पुलिस उपायुक्त यातायात,

अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय राघवेंद्र सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त हाईकोर्ट, सहायक पुलिस आयुक्त गाजीपुर विकास कुमार जयसवाल को सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर और सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर  अंशु जैन को सहायक पुलिस आयुक्त, महिला अपराध में नियुक्ति दी गई है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी के गोमतीनगर में बुधवार को मरीन ड्राइव के पास पुल के नीचे भरे पानी में हुड़दंग मचा रहे मनचलों ने बाइक से दोस्त के साथ जा रही युवती से अभद्रता और छेड़छाड़ की थी. इस मामले में अब चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही मामले में कई पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिरी है.