Breaking News

यूपी और पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी LJP, चिराग पासवान का ऐलान     |   तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली AIIMS रेफर किए गए लालू यादव     |   'सोनम वांगचुक को चादरों की आड़ में चोरों की तरह ले गई पुलिस', अभिजीत दीपके बोले     |   पंजाब-हरियाणा पुलिस का बड़ा इंटरनेशनल ऑपरेशन, अंगोला में 2 कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार     |   कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात     |  

वाराणसी के खिलौना निर्माता गोदावरी सिंह को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित

Varanasi: लकड़ी के खिलौने बनाने वाले वाराणसी के शिल्पकार गोदावरी सिंह को इस साल पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। गोदावरी पिछले कई सालों से लकड़ी के खिलौने बना रहे हैं। उन्होंने लकड़ी के खिलौना उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का काम किया है।

गोदावरी सिंह ने कहा कि उन्हें कल रात खबर मिली। ये गर्व का पल है कि उन्हें सम्मान मिला। गोदावरी सिंह ने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री, अमित शाह और योगी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं। 

गोदावरी सिंह ने कहा कि हमारी शुरुआत को 68 साल हो गए हैं। हमने निर्यात पर ध्यान केंद्रित किया है। गोदावरी सिंह का पूरा परिवार उनकी उपलब्धि पर बधाई देने के लिए उनके घर पर इक्ठठा हुआ।